अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुलउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर के अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं।

वही विश्वविद्यालय के छात्र संस्कार चौबे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कुलउत्सव का कार्यक्रम अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बढ़ चढ़कर विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
आज कुलउत्सव के पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में माननीय विधायक अमर अग्रवाल जी का आगमन हुआ और उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओ को संबोधित किया गया । और विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रक्तदान सिविल का आयोजन किया गया जिसका उटघटन जिसका उद्घाटन माननीय विधायक अमर अग्रवाल जी द्वारा रिबन काटकर किया गया ।
और वही विश्वविद्यालय केप्रमुख NSS कार्यकर्ता संस्कार चौबे घनस्याम साहु, नितेश गुप्ता, पवन चंद्रा, अरमान खान , अभिषेक जशवाल ,सौरभ, इशिका अंकिता रवीना सैकड़ो छात्रों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


















