कोटा थाने में शान से लहराया तिरंगा, टीआई भारद्वाज ने किया ध्वजारोहण।कोटा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना कोटा परिसर में गरिमा मय समारोह का आयोजन किया गया। कोटा थाना प्रभारी टीआई शशिकांत भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।
इस दौरान थाना कोटा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। टीआई शशिकांत भारद्वाज ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


















