देवकिशन साहू बने छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ, बिलासपुर संभाग के महामंत्री

बिलासपुर
साहू समाज युवा प्रकोष्ठ, बिलासपुर संभाग के महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी मिलने पर देवकिशन साहू ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
देवकिशन साहू ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिलक साहू जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत साहू जी, संभाग अध्यक्ष श्री केशव साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री भास्कर साहू जी एवं समस्त वरिष्ठजनों ने उन पर जो स्नेह, विश्वास और भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा प्रदान की गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ समाजहित में कार्य करने तथा युवा शक्ति को समाज की रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे!!


















