*विशाल कांवर जलयात्रा की तैयारियां पूरी, 10 से 15 हजार कांवरियों के जुटने की संभावना*
*22 को बेलपान से कोटा रतनपुर की यात्रा के बाद 24 को बूढामहदेव का करेंगे अभिषेक*
*बोलबम समिति रतनपुर कोटा की रहेगी विशेष सेवा*
कोटा – महादेव के पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार को कांवरिया बेलपान से नर्मदा जी का पवित्र जल लेकर रतनपुर बूढामहादेव का जलाभिषेक करेंगे l
बोलबम समिति रतनपुर और कोटा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ‘विशाल कांवर जलयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक यात्रा में इस वर्ष लगभग 10 से 15 हजार कांवरियों के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा विशेष सेवा और व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
यात्रा का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है: 22 तारीख शनिवार को रात्रि कांवरियों का जत्था बेलपान पहुंचेगा। 23 तारीख रविवार सुबह श्रद्धालु बेलपान से पवित्र जल उठाएंगे और कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे 23 तारीख रविवार कांवरिया कोटा स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेंगे। यहाँ समिति की ओर से चाय, नाश्ता और भोजन की उत्तम व्यवस्था रहेगी। अग्रसेन भवन में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन भी होगा l 24 तारीख सोमवार सुबह कांवरिया रतनपुर बूढामहादेव का पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक करेंगे।
समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से इस पावन कांवर यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।


















