श्री राम धाम अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश कोटा नगर के शिव हनुमान मंदिर पहुंची श्री राम धाम अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश का कोटेश्वर महादेव की पावन नगरी करगी रोड कोटा में सभी राम भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक अक्षत कलश सभी भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर में स्थापित रहेगा एवं 24 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा कोटा नगर में निकाला जाएगा कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रियंक अग्रहरि ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 15 से 20 दिन निरंतर चलता रहेगा सभी कार्यकर्ता अक्षत के साथ पूरे कोटा नगर एवं गांव में प्रत्येक घर जा जाकर श्री राम दरबार अयोध्या का दर्शन हेतु आमंत्रण देंगे अक्षत कलश की भव्य स्वागत में पूरे कोटा नगर वासियों का सहयोग मिला अब बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया



















