आज करगी रोड कोटा में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का रोड शो हुआ जिसमे हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिला
वही रैली खत्म होने के बाद आदिवासी कांग्रेस नेता के द्वारा कोटा नाका चौक के पास सभा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ जिसमें की बेलगहना क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस आदिवासी नेता विधि राम सिदार पर जानलेवा हमला को लेकर चर्चा की गई वही उनके साथी राजेश्वर पाण्डेय भी घटना के समय मौजूद रहे उनके द्वारा बताया गया कि कल शाम करीब 7ः20 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार अपने साथी राजेश्वर पाण्डेय के साथ बोलरो गाड़ी में ग्राम खोंगसरा की ओर से डाड़बछाली की तरफ जा रहे थे। डाड़बछाली और नवागांव के बीच में पहुंचे थे कि अचानक एक सफेद रंग की कार वहा पहुंची, बोलेरो को आवाज देकर रुकवाया, रास्ता पूछने के बहाने रोका, कार को विपरीत दिशा में खड़ा कर दिया, चेहरे में गमछा बांधे दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास आये और विधिराम को बोलेरो से खींचकर बाहर निकाल, कर हाथ और मुक्के से मारने लगे। राजेश्वर पांडेय ने बीच बचाव किया। दोनों को चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा नेतागिरी समाप्त कर देंगे बोलते हुए भाग गए। मारपीट से विधिराम सिदार के हाथ एवं शरीर में चोट आयी है। विधिराम सिदार ने घटना की जानकारी कांग्रेस नेता राजकुमार तिवारी एवं अन्य साथियों को दिया और फिर घटना का रिपोर्ट पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज कराई है। पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर लिया है। घटना से आदिवासी समुदाय में रोष व्याप्त हुआ है वही इस कोटा विधानसभा में 2023 के त्रिकोड़ी चुनाव में किसका पल्ला भारी पड़ता है यहां आने वाला समय ही बताएगा की किसकी सर में ताज का सेहरा होगा।



















