आपरेशन नारकोस* के तहत प्री *-इलेक्शन सीजर*के क्रम में पोस्ट प्रभारी निरी भास्कर सोनी एवं स्टाफ तथा मण्डल टास्क टीम के सउनि टीआर कुर्रे, प्रआ. सत्यम सरकार, रमेश पटेल एवं वाय.के .पटेल एवम आरक्षक उज्ज्वल किशोर तथा थाना तोरवा के प्रभारी निरीक्षक कमला पुषाम ठाकुर, उप निरिक्षक कमल नारायण शर्मा एवं स्टाफ के साथ अवैध गांजा परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिनमें मुखबीर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर गेट नंबर 4 पानी टंकी के बगल में एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता विजय मुकुंद वाहने वल्द मुकुंद राव उम्र 39 वर्ष निवासी रानी दुर्गावती चौक नागपुर थाना यशोधरा नगर कामठी रोड जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी बताया उसके कब्जे से 10.250 किग्रा मादक पदार्थ गाँजा को समय 12.30 बजे जप्त किया गया। थाना तोरवा में कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -570/23 दिनाँक 29.10.23 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर कार्यवाही किया गया। जप्त शुदा गाँजा की कीमत रूपये 205000/ (दो लाख पाँच हजार )है।



















