छत्तीसगढ़ में पहली बार आ रही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है उनके कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है 1 सितंबर की सुबह 9:00 बजे से ही बिलासपुर रतनपुर रोड को ब्लॉक कर दिया जाएगा और चप्पे छपे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे इसके लिए करीब 3000 जवान के साथ ही सशस्त्र बल की ड्यूटी लगाई जाएगी
महामाया मंदिर का निर्माण राजा रत्नदेव प्रथम ने 1042 वी सदी में कराया था 11वीं से 18वीं सदी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रतनपुर रही उसके बाद यहां मराठा राज्य की स्थापना हुई आज़ादी के आंदोलन में रतनपुर राज्य की महती भूमिका रही महामाया मंदिर भारत में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक है यह माता सती का दाहिना कंधा गिरा था सिद्ध शक्तिपीठ श्री मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट समिति का गठन 5 मार्च 1982 में हुआ


















