करगी रोड कोटा में छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री सीएम भूपेश बघेल डिप्टी सीएम श्री टी एस सिंह देव (बाबा) डी के पी ग्राउंड में अलग-अलग हेलीकॉप्टरों से हुआ आगमन

हेलीपैड से उतरते ही श्री भूपेश बघेल अपने साथ कार मे बैठाएं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी को पहुंचे सभा स्थल एल,बी,डी स्कूल मंडी ग्राउंड मे राजनीति हलचल बढ़ी आपको बता दे की कोटा विधानसभा से अरुण त्रिवेदी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है
वही हेलीपैड से उतरते ही श्री टी,एस सिंह देव (बाबा) डिप्टी सीएम पहुंचे कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह के निवास उसके बाद लिया कोटा स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल का जायजा अधिकारियों कर्मचारियों को मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज और साफ सफाई का दिया निर्देश
संकल्प शिविर में सीएम बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में अनेकों घोटाले हुए जैसे चांवल कांड , नसबंदी कांड , मोबाईल बांटने के नाम लोगों को लूटने का ही काम किया है । इन्होनें आदानी को खदाने दे रखी है और हम रोक लगा रखे है l छत्तीसगढ की धरोहर संस्तृति का संवर्धन हमने किया है उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि कांग्रेस कभी भी कोटा विधान सभा की सीट नहीं हारी थी पिछली बार हम नहीं जीत पाए लेकिन भाजपा भी यहां नहीं जीत पाई इसका संतोष है l सीएम नें उपस्थित सभी नेता और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया की जिसे भी टिकट दी जाएगी सभी मिलकर साथ देंगे और निष्ठापूर्वक उसे जिताएंगे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,अरूण सिंह चौहान, संदीप शुक्ला, विजय केसरवानी, आदित्य दिक्षित,संतोष गुप्ता, कुलवंत सिंह, प्रकाश जयसवाल, आनंद अग्रवाल, कन्हैया गंधर्व समेत बडी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
एन,एस,यू,आई युवा पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस युवा नेता ने जमकर नारेबाजी की उत्साह देखाने को मिला
वैसे तो कोटा में लगे बैनर पोस्टर कांग्रेस नेताओं की एकता की दास्तान बया कर रहा है
वहीं टी,एस सिंह देव (बाबा) डिप्टी सीएम,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, के उपस्थिति में कोटा निवासी फूलचंद गुप्ता ने संकल्प शिविर में कांग्रेस में प्रवेश किया
कोटा में संकल्प शिविर के माध्यम से कोटा के कांग्रेसियों को सीएम भूपेश बघेल एकता और जीत का संकल्प वचन दिला कर चले गए


















