छत्तीसगढ़ राज्य में जहां निम्न स्तर से उच्च स्तर तक कांग्रेस का सत्ता है, जिसमे कांग्रेस के ही जिला अध्यक्ष व जनपद सदस्य भी है, फिर भी विकास के नाम पर अधूरा कार्य है , जो अपने ग्राम पंचायत के सड़क नाली का हाल बेहाल हैं और बरसात के दिनों में आम स्कूली बच्चों, वृद्धिजनों व अन्य ग्रामवासियों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामवासियों द्वारा बार-बार बोलने पर उन समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं किया जा रहा है, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज खांडे द्वारा ग्राम पंचायत अमाली, चंगोरी, बिल्लीबंद का भ्रमण किया गया, जहां की सड़कों का हाल बहुत ही खराब है। 


















