
कोटा – अमाली में विराज अर्थ फ्यूजन प्राईवेट लि. की प्रश्तावित कोल वाशरी की जनसुनवाई में स्थानीय लोगों, ग्रामीणों और नेताओं द्वारा पर्यावरण प्रदूषण, कृषि भूमि के नष्ट होने और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर के आधार पर विरोध किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर युवाओं के द्वारा क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसर मिलने की बात कही स्थानीय नेताओं नें प्रबंधन के द्वारा प्राइवेट भूमि पर जन सुनवाई करने साथ ही बाहरी लोगो को शामिल करने का आरोप भी लगाया l वही जन सुनवाई में प्रबंधन नें कोलवाशरी के खुलनें पर क्षेत्र में रोजगार आधुनिक तकनिक से प्लांट की स्थापना की बात कही और वहीं नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, प्रकाश जयसवाल, संतोष गुप्ता, कुलवंत सिंह कान्हा गुप्ता लक्की मिश्रा,देवेंद्र कश्यप,पिंटू मरकाम, दिलीप श्रीवास,देवेंद्र कौशिक , प्रांजल चौकसे,प्रशांत अग्रहरि संतोष बघेल सहित स्थानीयजन और कांग्रेसी नेता मौजूद रहे


















