वन मंडल अधिकारी बिलासपुर श्री नीरज सर के निर्देशानुसार एवं उपवन मंडल अधिकारी कोटा श्री अनिल भास्करन साहब के मार्गदर्शन तथा श्री सुरेश कुमार बंजारे वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा के नेतृत्व में मुखबिर से सूचना के आधार पर आज रात्रि 11.01.2026 को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सागौन प्रजाति की इमारती लड़कियों की अवैध कटाई करके परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर कोटा सर्कल के स्टाफ रात्रि गस्त पर रहे तभी कक्ष क्रमांक RF2494 में एक नग पिकअप वाहन में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सागौन प्रजाति के इमारती लकड़ी लोड किया जा रहा था।

वन अमला एवं पुलिस की टीम पूछताछ के लिए करीब गए तो गश्ति वाहन को आता देख पिकअप वाहन क्रमांक CG12E0558 के चालक जंगल की ओर भागने की कोशिश किए वन स्टाफ पीछा करते हुए कुख्यात आरोपी अनिल श्रीवास वल्द शिवकुमार श्रीवास को पकड़ने में कामयाब रहे जबकि अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए पिकअप वाहन में कुल 14 नग लट्ठा लोड था तथा कक्ष क्रमांक RF2494 में घटना स्थल पर वन बल आकर देखे तो 22 नग लट्ठे और मिले तो कुल 36 नग सागौन वनोपज = 2.832 घमी की जप्ति की कार्यवाही कर पीओआर प्रकरण क्रमांक 17721/11 दिनांक 12.01.2026 को जारी कर 36 नग वनोपज को जप्त वाहन में ही लोड कर कार्टिन चालान 71/24, 25 दिनांक 12.01.2026 से विक्रय काष्ठागार कोटा परिवहन कराया गया। जप्त वनोपज का मूल्य 156593.00 एवं जप्त वाहन का अनुमानित मूल्य 240000.00 आंकी गई है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र कोटा एवं पुलिस थाना कोटा का विशेष योगदान रहा।


















