बिलासपुर, 17 मई 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में ‘जनदर्शन’ आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे। श्री साव ने उन सभी के आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर जीते हुए मेडल उन्हें दिखाएं ।बिलासपुर के थांग ता खिलाड़ियों को दो ब्रांज मेडल मिला है। यह प्रतियोगिता पटना में 4 में से 15 मई तक आयोजित हुआ । उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के खिलाड़ी किरण साहू और आर्या अख्तर को मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। पुरी है ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपने गांव में खेल मैदान समतलीकरण करने की मांग की बिलासपुर की श्रीमती रेवती यादव ने सरोवर हमारी धरोहर योजना में शहर के सभी तालाबों को शामिल कर सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पैकेज की मांग की और खूंटाघाट जलाशय से इन सभी तालाबों को भरने के लिए ज्ञापन सौंपा।


















