कोटा। तखतपुर के ग्राम पंचायत नेवरा के मिलनसार सरपंच पद प्रत्याशी मुंजन साहू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । संघर्षपूर्ण मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को 372 वोटों के अंतर से हराकर सरपंच की सीट पर कब्जा किया है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नेवरा में जोरदार और रोचक मुकाबला हुआ। प्रत्याशी मुंजन साहू ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर सरपंच पद के कुर्सी पर कब्जा जमाया है। ग्राम पंचायत नेवरा से मुंजन साहू ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। और अंत में 372 वोटों की बढ़त के साथ ग्राम के प्रथम नागरिक होने का मौका ग्राम के मतदाताओं ने उन्हें दिया जिसके लिए प्रत्याशी मुंजन साहू ने ग्राम देवी करवाईंनमाई मंदिर में जीत के बाद माथा टेका और गांव के मतदाताओं के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किया और भविष्य में गांव के विकास के लिए काम करने का हर संभव प्रयास करने की बात कही।


















