प्रांतीय आह्वान पर राजस्व पटवारी संघ दिनांक 16/12/2024 से ऑनलाइन हड़ताल पर है जिसके कारण शासन प्रशासन के बहुत से काम पेंडिंग होते जा रहे है जिससे आमजनता भी परेशान है। प्रति सोमवार की तरह तहसील पटवारी संघ कोटा के पटवारियों ने आज विरोध स्वरूप काले कपड़े में ऑफलाइन काम किया। पटवारियों का कहना है हम आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते, मगर शासन को ऑनलाइन काम शासन द्वारा दिए जाने वाले साधन से ही करेंगे।


















