राजस्व पटवारी संघ तहसील कोटा में जिला अध्यक्ष देव कश्यप के आदेशानुसार तहसील अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन जनपद सभा कक्ष कोटा में रखा गया, जहां कोटा तहसील के समस्त पटवारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से से निर्विरोध मनोज खूंटे का चयन किया गया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मनोज खूंटे को राजस्व निरीक्षक संघ सदस्य द्वारा माल्यार्पण कर बधाई दिया गया। अध्यक्ष बनने पर मनोज खूंटे ने कहा कि वो संघ ने जो भी जिम्मेदारी दिया है उसे ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा तथा संघहित में हमेशा तत्परता से काम करूंगा और संघ के हर सदस्य के हर समस्या में साथ खड़ा रहूंगा।


















