
कोटा- बिलासपुर– जनता और जप्रतिनिधियों के लगातार मांग एवम विरोध करने पर पोस्ट ऑफिस को ग्रामपंचायत क्षेत्र सीवीरमन से हटा कर नगर में अंदर शीघ्र ही शिफ्ट करने के लिए कोटा एसडीएम- संयुक्त कलेक्टर युगल किशोर उर्वशा ने डाक अधीक्षक बिलासपुर और कलेक्टर को ऑफिसियल लेटर लिखा।
बिगत आठ माह से कोटा पोस्ट ऑफिस को मनमानी तरीके से ग्रामपंचायत क्षेत्र रानीसागर मौहारखार में संचालित करने का विरोध कोटा नगर की जनता और जनप्रतिनिधि कर रहे है।डाक विभाग ने अस्वासन दिया था कि नगर के अंदर भवन मिलने पर तुरंत शिफ्ट कर देंगे। पर किये नही।
कोटा में नगर के अंदर कई लोग अच्छे भवन सर्व सुविधा युक्त जन हित को ध्यान में रखते हुए देने के लिए डाक विभाग के इंस्पेक्टर के माध्यम से डाक अधीक्षक बिलासपुर को भेजा है।
डाक अधीक्षक महोदय बिलासपुर को दिए गए पत्र में कुछ लोगो ने यह भी स्पष्ट लिखा है कि आपको तीन हजार मासिक किराया देने का पावर है और इससे ऊपर रायपुर के अधिकारियों को है जिसमे प्रक्रिया में चार पांच माह का समय लगता है। तो हम 6 माह तक का किराया आपसे तीन हजार ही लेंगे इसके बाद हमे पूरा किराया 7 हजार या इससे ऊपर जो तय होगा उसको लेंगे। तो भी संबंधित अधिकारियों को नगर के अंदर शिफ्ट करने में तकलीफ हो रही है।
इसी तरह की उपर्युक्त शर्त में तीन हजार रुपये 6 माह के लिए, स सर्त में इसी बिभाग के अधिकारी कर्मचारी तुरंत ग्रामपंचायत रानीसागर मौहरखर में शिफ्ट कर दिए थे जंहा आज 7 हजार किराया लगभग 500 बर्गफिट का रायपुर से फाइनल हो गया है। तो फिर कोटा में नगर की संस्था को पुनः नगर के अंदर जनता और जप्रतिनिधियों कि मांग पर क्यो शिफ्ट करने में बिलम्ब हो रहा है।
इसी आसय में जनता ने सभी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया और विधायक कोटा ने भी पत्र लिखा अब कोटा एसडीएम ने जनता और जनप्रतिनिधयों की मांग पर जनहित की संस्था पोस्ट ऑफिस को तुरंत मार्च के अंत तक कोटा नगर के अंदर किराए के भवन में शिफ्ट करने के लिए लेटर लिख कर भेजा है।
फिलहाल फोन पर डाक अधीक्षक ने एसडीएम को अस्वासन दिया है कि मार्च में अंत तक पोस्ट ऑफिस को कोटा नगर के अंदर शिफ्ट कर देंगे।


















