
कोटा- बिलासपुर– कोटा नगर में संचालित पोस्ट ऑफिस को 8 माह पूर्व डाक विभाग के कर्मचारियों ने नगरपंचायत कोटा के नाम से स्वीकृत पोस्ट ऑफिस को जो लगातार कई वर्षों यानी सुरु से ही कोटा नगर के अंदर संचालित हो रहा था, उसे कोटा नगर से बाहर 3 किमी दूर ग्रामपंचायत रानीसागर मौहारखार स्थित सीवीरमन बिश्वविद्यालय कैम्पस में मनमानी तरीके से,जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए शिफ्ट कर दिया गया था।
जनता और जनप्रतिनिधियों को जब इस बात का पता चला तभी से जनता और जनप्रतिनिधिगण इसका विरोध करते हुए लिखित में पत्र देकर पुनः नगर के अंदर शिफ्ट करने के लिए, डाक अधीक्षक बिलासपुर,डीपीएस रायपुर, सीपीएमजी रायपुर को देकर मांग की थी, 8 माह बीतने पर भी कोई कार्यवाई डाकविभाग ने नही की।
जनता को पोस्टऑफिस में काम कराने आने जाने के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ते है समय ऊपर से बर्बाद होता है। तंग आकर पोस्टऑफिस के अड़ियल मनमानी रवैए को देखते हुए फिर जनता और जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो रहे है और विधायक अटल श्रीवास्तव बिलासपुर सहर विधायक अमर अग्रवाल ,भाजापा के प्रदेश संगठन मंत्री कोटा छाया विधायक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव कलेक्टर बिलासपुर, कोटा एसडीएम को सम्माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पोस्ट ऑफिस को जनहित में देखते हुए कोटा नगर के अंदर शिफ्ट कराने की मांग की है।
सामने लोकसभा चुनाव है जनता के लिए जन जन के विकाश के लिए मोदी जी की गारंटी चल रही है जनता युवा और किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए मोदी जी गारंटी लागू है तो वंही डाक विभाग कोटा के जनता और किसानों के समस्यायों एवम परेशानियों को बढ़ाने में लगा हुआ है, कोटा नगर में कई लोग पोस्टऑफिस को अपना सर्व सुबिधा युक्त मकान कम किराए से देने के लिए डाक अधीक्षक महोदय को पत्र लिख कर दे चुके है। पर जनता की मांग एवम पोस्टऑफिस को नगर के अंदर शिफ्ट करने में डाक विभाग अधिकारी गंभीर नजर नही आ रहे है। जबकि सीवीरामन में भी किराए से संचालित कर रहे है। और नगर के अंदर शिफ्ट करने के लिए सरकारी भवन की बात करते है।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी जनता की समस्या,परेशनी को समझते हुए जनता की मांग पर कोटा नगर के अंदर पोस्ट अफिश को शिफ्ट करने के लिए डाक अधीक्षक बिलासपुर को पत्र लिख कर कार्यवाई से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है।
जनता और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही डाकविभाग के कर्मचारी अधिकारी कोटा पोस्ट ऑफिस को कोटा नगर के अंदर शिफ्ट नहीं करते तो जनता बड़ा आंदोलन करेगी इसकी सारी जबाबदारी डाकविभाग के कर्मचारियों एवम अधिकारियों की होगी।


















