• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, February 17, 2026
  • Login
नेशनल भारत टाइम्स
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
No Result
View All Result
नेशनल भारत टाइम्स
No Result
View All Result
  • Home
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Home Uncategorized

*प्रधानमंत्री का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री ने बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ*

Ranjeet Sahu by Ranjeet Sahu
March 12, 2024
in Uncategorized
*प्रधानमंत्री का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय*
Spread the love

*न्यायधानी बिलासपुर दिल्ली और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा से जुड़ी*

*आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा की हो रही है शुरूआत*

*हवाई सेवाओं के विस्तार से व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार*

*बिलासा देवी केंवट विमानतल बिलासपुर में जल्द शुरू होगी नाईट लैंडिंग की सुविधा*

बिलासपुर, 12 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासा देवी केंवट विमानतल पर तथा मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्यायधानी बिलासपुर वासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है। यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा। विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है। यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी। एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जबलपुर-जगदलपुर-जबलपुर।

आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री श्री अरुण साव ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से एक साथ नई दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होना बिलासपुर के विकास के लिए एक बड़ा पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ होने की मांग पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमान सेवा को नियमित रूप से चलने में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिलासपुर से हैदराबाद के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी।

बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बिलासपुर को एक साथ दो नियमित विमान सेवा की सौगात मिली है। उन्होंने कहा पहले दिन से ही पर्याप्त यात्री टिकट लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने पर विमान रद्द अथवा डायवर्ट होने की नौबत नहीं आएगी। नगर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना आज पूर्ण हो गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि आज से शुरू हुई विमान सेवा लगातार लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगी। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा की बिलासपुर के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी। श्री शुक्ल ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा एटीसी मानचित्र में सदैव के लिए अंकित हो गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।

*यात्रियों ने कहा: फ्लाईट पकड़ने कहीं और दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा*

लोरमी से दिल्ली यात्रा में जा रही दिव्या वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर संभाग की जनता को बहुत फायदा हुआ है। हमें अब दिल्ली कोलकाता व अन्य जगह जाने के लिए रायपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने नियमित रूप से दिल्ली और कोलकाता विमान सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरुण सिंह चौहान, कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन श्री दयानंद पी., संचालक विमानन श्री नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 67
Ranjeet Sahu

Ranjeet Sahu

EDITOR IN CHIEF (प्रधान संपादक)

Leave Comment

Recent News

*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सी.वी.रमन विश्वविद्यालय में ‘लोक में राम’ की गूंज दूसरे दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटालोक और कला संस्कृति में सबसे धनी राज्य है छत्तीसगढ़- संतोष चौबे* *भाषा लोक कला और

February 15, 2026

February 14, 2026
कोटा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र गोस्वामीअधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करूंगा – गोस्वामी

कोटा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र गोस्वामीअधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करूंगा – गोस्वामी

February 10, 2026
कोटा विधायक प्रतिनिधि बने प्रतीक त्रिवेदी 

कोटा विधायक प्रतिनिधि बने प्रतीक त्रिवेदी 

January 17, 2026

January 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
कोटा के नगर पंचायत पूर्व दो बार अध्यक्ष  रहे अरुण महाराज ने कोटा विधानसभा से दिया अपना आवेदन..

कोटा के नगर पंचायत पूर्व दो बार अध्यक्ष रहे अरुण महाराज ने कोटा विधानसभा से दिया अपना आवेदन..

August 22, 2023
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने सोमवार को नगर पंचायत कोटा मे करोड रुपए की लागत के अनेक योजना अंतर्गत सौंदर्य करण उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी,

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने सोमवार को नगर पंचायत कोटा मे करोड रुपए की लागत के अनेक योजना अंतर्गत सौंदर्य करण उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी,

November 25, 2024
भाजपा ने कोटा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक को बनाया चुनाव संचालक, 5 विधानसभा की सूची जारी।

भाजपा ने कोटा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक को बनाया चुनाव संचालक, 5 विधानसभा की सूची जारी।

November 2, 2023
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपक्ष नेता करगी रोड कोटा का प्रथम नगर आगमन होने पर नाका चौक पर सौजन्य मुलाकात पर स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपक्ष नेता करगी रोड कोटा का प्रथम नगर आगमन होने पर नाका चौक पर सौजन्य मुलाकात पर स्वागत किया गया

December 9, 2023
दगौरी कि जनता करेगी न्याय इस बार चुनाव में करेगी भाजपा ,कांग्रेस पार्टी के नेताओ का पत्ता साफ*

दगौरी कि जनता करेगी न्याय इस बार चुनाव में करेगी भाजपा ,कांग्रेस पार्टी के नेताओ का पत्ता साफ*

August 3, 2023
30 अप्रैल को बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

30 अप्रैल को बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

0
गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

0
गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

0
भारी मात्रा में बिक्री के लिए अवैध गांजा संग्रहण कर घर में रखने वाले 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में बिक्री के लिए अवैध गांजा संग्रहण कर घर में रखने वाले 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बजरंग दल ने किया पुतला दहन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कांग्रेस मुर्दाबाद के लगाए नारे ।

बजरंग दल ने किया पुतला दहन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कांग्रेस मुर्दाबाद के लगाए नारे ।

0
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सी.वी.रमन विश्वविद्यालय में ‘लोक में राम’ की गूंज दूसरे दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटालोक और कला संस्कृति में सबसे धनी राज्य है छत्तीसगढ़- संतोष चौबे* *भाषा लोक कला और

February 15, 2026
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

February 14, 2026
कोटा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र गोस्वामीअधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करूंगा – गोस्वामी

कोटा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र गोस्वामीअधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करूंगा – गोस्वामी

February 10, 2026
कोटा विधायक प्रतिनिधि बने प्रतीक त्रिवेदी 

कोटा विधायक प्रतिनिधि बने प्रतीक त्रिवेदी 

January 17, 2026

January 12, 2026

About us

Ranjeet sahu

Editor in chief

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी.nationalbharattimes इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए nationalbharattimes या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।contact us 9691297365

Browse by Category

  • Uncategorized
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Recent News

*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सी.वी.रमन विश्वविद्यालय में ‘लोक में राम’ की गूंज दूसरे दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटालोक और कला संस्कृति में सबसे धनी राज्य है छत्तीसगढ़- संतोष चौबे* *भाषा लोक कला और

February 15, 2026
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

February 14, 2026
No Result
View All Result

© 2023 Nationalbharattimes

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In