• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, February 22, 2026
  • Login
नेशनल भारत टाइम्स
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
No Result
View All Result
नेशनल भारत टाइम्स
No Result
View All Result
  • Home
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Home Uncategorized

महतारी वंदन योजना के संबंध में जारी हुआ विस्तृत दिशा निर्देश* 

*पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा*

Ranjeet Sahu by Ranjeet Sahu
February 4, 2024
in Uncategorized
महतारी वंदन योजना के संबंध में जारी हुआ विस्तृत दिशा निर्देश* 
Spread the love
  • बिलासपुर 04 फरवरी 2024/ राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। प्रथम चरण के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतानउनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

Post Views: 53
Ranjeet Sahu

Ranjeet Sahu

EDITOR IN CHIEF (प्रधान संपादक)

Leave Comment

Recent News

*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

February 22, 2026
माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

February 18, 2026
*डॉ सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम*

*डॉ सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम*

February 17, 2026
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सी.वी.रमन विश्वविद्यालय में ‘लोक में राम’ की गूंज दूसरे दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटालोक और कला संस्कृति में सबसे धनी राज्य है छत्तीसगढ़- संतोष चौबे* *भाषा लोक कला और

February 15, 2026

February 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
कोटा के नगर पंचायत पूर्व दो बार अध्यक्ष  रहे अरुण महाराज ने कोटा विधानसभा से दिया अपना आवेदन..

कोटा के नगर पंचायत पूर्व दो बार अध्यक्ष रहे अरुण महाराज ने कोटा विधानसभा से दिया अपना आवेदन..

August 22, 2023
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने सोमवार को नगर पंचायत कोटा मे करोड रुपए की लागत के अनेक योजना अंतर्गत सौंदर्य करण उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी,

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने सोमवार को नगर पंचायत कोटा मे करोड रुपए की लागत के अनेक योजना अंतर्गत सौंदर्य करण उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी,

November 25, 2024
भाजपा ने कोटा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक को बनाया चुनाव संचालक, 5 विधानसभा की सूची जारी।

भाजपा ने कोटा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक को बनाया चुनाव संचालक, 5 विधानसभा की सूची जारी।

November 2, 2023
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपक्ष नेता करगी रोड कोटा का प्रथम नगर आगमन होने पर नाका चौक पर सौजन्य मुलाकात पर स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपक्ष नेता करगी रोड कोटा का प्रथम नगर आगमन होने पर नाका चौक पर सौजन्य मुलाकात पर स्वागत किया गया

December 9, 2023
दगौरी कि जनता करेगी न्याय इस बार चुनाव में करेगी भाजपा ,कांग्रेस पार्टी के नेताओ का पत्ता साफ*

दगौरी कि जनता करेगी न्याय इस बार चुनाव में करेगी भाजपा ,कांग्रेस पार्टी के नेताओ का पत्ता साफ*

August 3, 2023
30 अप्रैल को बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

30 अप्रैल को बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

0
गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

0
गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

0
भारी मात्रा में बिक्री के लिए अवैध गांजा संग्रहण कर घर में रखने वाले 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में बिक्री के लिए अवैध गांजा संग्रहण कर घर में रखने वाले 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बजरंग दल ने किया पुतला दहन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कांग्रेस मुर्दाबाद के लगाए नारे ।

बजरंग दल ने किया पुतला दहन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कांग्रेस मुर्दाबाद के लगाए नारे ।

0
*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

February 22, 2026
माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

February 18, 2026
*डॉ सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम*

*डॉ सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम*

February 17, 2026
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सी.वी.रमन विश्वविद्यालय में ‘लोक में राम’ की गूंज दूसरे दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटालोक और कला संस्कृति में सबसे धनी राज्य है छत्तीसगढ़- संतोष चौबे* *भाषा लोक कला और

February 15, 2026
*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

*सीवीआरयु का अंचल रमन लोक कला महोत्सव राम में हुआ लीनडॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति*

February 14, 2026

About us

Ranjeet sahu

Editor in chief

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी.nationalbharattimes इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए nationalbharattimes या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।contact us 9691297365

Browse by Category

  • Uncategorized
  • कोटा
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Recent News

*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

*सीवीआरयू के 4 छात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित*

February 22, 2026
माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

माघी पूर्णिमा मेले में 13200 से अधिक लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी जानकारियां….

February 18, 2026
No Result
View All Result

© 2023 Nationalbharattimes

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In