आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर प्रश्नोत्तरी और टैग ऑफ वार गेम का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के करीबन 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने बढ़-चड़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।जिसमें कंप्यूटर साइंस के छात्रा प्रथम एवम बॉयज में कॉमर्स के छात्र प्रथम आए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर महानगर सह मंत्री संस्कार चौबे , विश्वविद्यालय अध्यक्ष घनश्याम साहू ,विश्वविद्यालय प्रमुख साक्षी ठाकुर, मंत्री अतिंद्रा दीवान , नीतिश गुप्ता , अरमान खान , पवन चंद्रा , अभिषेक जायसवाल,सूर्यदेव साहू और विभिन्न कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


















